अच्छी वर्षा और विश्वशांति की कामना के लिए श्री त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर में खड़ी सप्ताह का आयोजन

 

भारत सागर न्यूज/देवास। अमोना स्थित प्राचीन श्री त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि एवं विश्वशांति की मंगलकामना को लेकर रविवार से सोमवार तक खड़ी सप्ताह का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया।



 सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पंडित सतीश महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा, खुशहाली एवं विश्वशांति की प्रार्थना की।



 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पवित्रा बाई पाटीदार, कांता बाई भंडारी, ललिता बैरागी, रेखा देवड़ा, संजना राठौर, लीला तिवारी, रीना दुबे, लक्ष्मी बाई ठाकुर, मधु शर्मा, सुरेश चंद तिवारी, गणेश पटेल,कन्हैया लाल वर्मा, अमन बैरागी, रविंद्र पाटीदार, राकेश सोनी,मोहित देवड़ा, रूपम राठौर, अमित पोद्दार सहित महाकाल मित्र मंडल व अमोनावासी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा