श्री पिपलेश्वर महादेव स्थापना दिवस पर आज महाआरती व विशाल भंडारे का आयोजनश्री पिपलेश्वर महादेव स्थापना दिवस पर आज महाआरती व विशाल भंडारे का आयोजन
भारत सागर न्यूज/देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार, 23 जुलाई को भव्य धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में शाम 6:30 बजे से भगवान शिव की दिव्य स्तुति रुद्राष्टकम एवं शिवाष्टक का सुमधुर एवं भक्तिमय गायन किया जाएगा।
इसके पश्चात पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति-भाव से श्री पिपलेश्वर महादेव की महाआरती संपन्न होगी तथा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से बताया गया कि आषाढ़ सुदी भड़ली नवमी के पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महाआरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को विशाल भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
श्री पिपलेश्वर महादेव भक्त मंडल एवं सेवा समिति, पिपली बाजार चौराहा, बजरंगपुरा ने शहर एवं आसपास के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर, पिपली बाजार चौराहा, बजरंगपुरा, एम.जी. रोड, देवास पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आराधना, रुद्राष्टकम एवं शिवाष्टक के दिव्य गायन तथा महाआरती में सहभागिता करें और विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।



Comments
Post a Comment