रैन बसेरों का किया जा रहा है कायाकल्प नए पलंग, गद्दे, चादर, तकिए की निगम ने की व्यवस्था, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

 













भारत सागर न्यूज/देवास। मध्य प्रदेश शासन नगरीय आवास एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार देवास नगरीय क्षेत्र के रैन बसेरों का कायाकल्प किया जा रहा है। रैन बसेरों आश्रय स्थल के कायाकल्प के अन्तर्गत लोगों की नि:शुल्क ठहरने की समुचित व्यवस्थाओं को लेकर आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में निगम के दोनों आश्रय स्थल भोलेनाथ रोड रैन बसेरा, इटावा बस स्टेण्ड रैन बसेरा पर ठहरने वाले लोगों के लिए की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं में नए पलंग, गद्दे, चादर एवं तकिए की व्यवस्था निगम द्वारा की गई। 




साथ ही आयुक्त ने अन्य ओर दी जाने वाली सुविधाओं की व्यवस्था के लिए उपायुक्त जाकिर जाफरी को निर्देशित किया। उपायुक्त  जाफरी के द्वारा भोलेनाथ रोड एवं ईटावा बस स्टेण्ड के आश्रय स्थलों में नए पलंग, गद्दे, चादर और तकिए की, की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों रैन बसेरों मे पीने के पानी एवं शौचालय, स्नानागार की व्यवस्था को भी देखा।




जिसमें भोलेनाथ रोड आश्रय स्थल पर पीने के पानी के वॉटर कुलर को सुधारने के साथ ही प्रतिदिन दोनो आश्रय स्थलों पर साफ सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश उपायुक्त  जाफरी ने व्यवस्थापकों को दिए। निरीक्षण के दौरान विशाल जगताप, जितेन्द्र मेहता , राहूल यादव, किशोर जोशी, राजेश हरस व टीम उपस्थित रही।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा