अस्थाई अतिक्रमणों का हटाने की निरंतर होगी कार्रवाई एबी रोड से जुडी सडकों से भी हटेगा अस्थाई अतिक्रमण-सभापति





भारत सागर न्यूज/देवास। निगमायुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में शुक्रवार 24 जुलाई को निगम एवं यातायात पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते ईदगाह रोड़, एमजी रोड हॉस्पिटल, सिविल लाइन चौराहे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निगम के संसाधनों से की गयी। 




निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान व्यवसायकों द्वारा किए गये अस्थाई अतिक्रमाणों में सडक पर रखे फ्लेक्स एवं व्यवसाईक सामग्री व हाथ ठेले, गुमटियां जिनसे सडकों पर आवागमन बाधित हो रहा था को हटाये जाने की कार्रवाई निगम की टीम द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से की गई। व्यवसायकों द्वारा किए गये अस्थाई अतिक्रमणों से आवागमन के साथ स्वच्छता भी बाधित हो रही है। 





अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई के दौरान सभापति रवि जैन ने बताया कि निगम द्वारा शहर मे स्वच्छता बनी रहे इसको लेकर अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। शुक्रवार को निगम द्वारा एबी रोड पर की गई अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सभापति ने कहा कि शुक्रवारिया हाट हमारा पारंपारिक हाट है वह लगता रहेगा बाकि के 6 दिवस अतिक्रमण ना हो यह निगम प्रयास करेगा।



ट्राफीक डायवर्सन व व सुगम यातायात तथा दुर्घटना से बचाव के लिए एबी रोड जुडी सभी सडकों से अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया जावेगा ताकि यातायात सुगम हो। सभापति ने सभी व्यवसायकों से अपील करते हुए कहा कि अपने व्यवसाय में किए गये अस्थाई अतिक्रमण स्वंय हटा लेवें ताकि सुगम यातायात एवं स्वच्छता बनी रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा