भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का अ.भा. क्षत्रिय महासभा ने किया स्वागत



भारत सागर न्यूज/देवास। शहर में गुरुवार को निकली भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। इसी क्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठा. तंवर सिंह चौहान के नेतृत्व में राजपूत समाज के सरदारों ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का पुष्पवर्षा एवं श्रद्धापूर्वक भव्य स्वागत किया।




 इस अवसर पर  भारत सिंह पटलावदा, ठा. भगवान सिंह मकवाना, ठा. अनिलराज सिंह सिकरवार, ठा. अनूप सिंह, ठा. पोप सिंह पंवार, ठा. गंगा सिंह सोलंकी, ठा. मोहन सिंह राजपूत, शेर सिंह, नवीन सिंह सोलंकी, ठा. सुरेंद्र सिंह गौड़, ठा. धर्मेंद्र सिंह बैस, विश्वजीत सिंह चौहान, ठा. अनिल सिंह बैस, ठा. विजय सिंह (बंटी), ठा. राजेंद्र सिंह बैस, ईश्वर सिंह देवड़ा, भारत सिंह बड़ौली, डॉ. राजेंद्र सिंह, वेदप्रकाश ठाकुर, चेन सिंह, यशवंत पुरी गोस्वामी, हरिसिंह राठौड़, आनंद सिंह चौहान, गोरधन सिंह खीची, ठा. विनोद सिंह गौड़, ईश्वर सिंह बरखेड़ी, विनोद सिंह (सरपंच), पंडित नंदू महाराज, डॉ. अभिजीत सिंह चौहान, ठा. शक्ति सिंह चौहान, सत्यजीत सिंह चौहान, हेम सिंह, जितेंद्र सिंह कवड़ी, पवन जैन, भेरू सिंह, शंकर गंगार्दी, प्रेमनारायण पटेल, पृथ्वीराज पाटीदार, ठा. हरि सिंह छापरी, ठा. अजय सिंह (सरपंच, टीनोनिया), राजेंद्र जैन, ठा. भंवर सिंह गौड़, सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रथम गुर्जर एवं शेखर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाज के सरदार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रथ यात्रा के स्वागत के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ जी के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।




श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठा. तंवर सिंह चौहान ने रथ यात्रा में शामिल हुए सर्व समाज के जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं एवं सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा