राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा सयाजी द्वार पर मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस




भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष मदनसिंह राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था प्रदेश इकाई द्वारा आज 26 जुलाई को सयाजी द्वार पर सुबह 10 बजे कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। 



आयोजन को सफल बनाने की अपील देवास जिलाध्यक्ष सूबेदार नर्वेसिंह सोलंकी, युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष विशाल मेहता (पूर्व सैनिक), उपाध्यक्ष जीतू रघुवंशी, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष आरती जायसवाल, देवास जिलाध्यक्ष रानीसिंह, शहर अध्यक्ष नंदन दुबे, राहुल प्रजापति, कपिल पटेल आदि ने की। 





विशेष तौर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश जनरल सेकेट्री पंडित मनोज मिश्रा(देश भक्त) ने आव्हान किया है कि देश की अखंडता को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कारगिल दिवस को उत्साह पूर्वक मनाए।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा