लाल गेट के पास गली में साल भर से पसरा पड़ा है कचरा रहवासियों का जीना हुआ मुश्किल
भारत सागर न्यूज/देवास। स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए चाहे पानी की तरह बहा दिए गए हो लेकिन स्वच्छता सिर्फ कागजों में ही सीमित है. लाल गेट के पास बेकरी वाली गली पीठ रोड पर लगभग साल भर से कचरा गंदगी पसरी पड़ी है। लेकिन जिम्मेदारों को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है।
आप पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर रहवासी रईस शेख, कल्लू भाई, अमन शेख, कन्हैया, दीपक सोलंकी ने बताया कि कचरे की समस्या सालभर से बरकरार है। रहवासियों ने कई बार इसको लेकर जिम्मेदारों को अवगत कराया। लेकिन अब तक सफाई नहीं हुई है. कचरा गंदगी में जीवन यापन करना पड़ रहा है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर, अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश सह सचिव जाकिर खान, जिला अध्यक्ष डॉ आर पी झाला झाला, उपाध्यक्ष सलमान सदर, लता शुक्ला, त्रिलोक शुक्ला, मुन्ना भाई, अबरार हसन ने नगर निगम कमिश्नर से समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की गई है। समस्या के शीघ्र निराकरण नहीं होने पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आप पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की रहेगी।



Comments
Post a Comment