जिझौतिया ब्राह्मण समाज के मिलन समारोह में हुआ नई पत्रिका का विमोचन - तीज, सामुहिक विवाह समिति सहित अन्य प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 




भारत सागर न्यूज/देवास। जिझौतिया ब्राह्मण समाज देवास महाल के तत्वावधान में आगामी तीज व्रत उद्यापन एवं सामूहिक विवाह समारोह के सफल आयोजन के लिए गठित कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सम्मान में अभिनंदन एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिझौतिया ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी गजेन्द्र तिवारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि बैठक का शुभारंभ भगवान  परशुराम के चित्र के समक्ष समाज के वरिष्ठ सदस्य दिलीप शर्मा एवं रमेश चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।




इसके पश्चात समाज अध्यक्ष राधेश्याम पटेल के नेतृत्व में समाज की नवीन अपडेटेड पत्रिका का विमोचन अतिथियों के करकमलों से सम्पन्न हुआ। पत्रिका की पीडीएफ समाज के सभी व्हाट्सएप ग्रुपों व समस्त सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भेजी गई। इस अवसर पर तीज व्रत उद्यापन एवं सामूहिक विवाह समारोह के लिए गठित कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा, संजय पटेल, प्रमुख आचार्य अजय चौबे, मीडिया प्रभारी गजेंद्र तिवारी एवं कमलेश शर्मा का अतिथियों ने शाल-श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से सम्मान किया। 




कार्यक्रम में अलम समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। समाजजनों से अधिक से अधिक माताओं एवं बहनों को कार्यक्रम से जोडऩे तथा आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। अंत में समाज सदस्य मिथिलेश दुबे के प्रतिष्ठान पर सामुहिक भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। संचालन राधेश्याम पटेल ने किया एवं आभार गणेश तिवारी व रमेश तिवारी ने माना। 




इस अवसर पर नरेन्द्र दुबे, हेमंत शर्मा, सुभाष पटेल, योगेश दुबे, मोनू पटेल, कृष्णकांत दुबे, मनीष मोदी, दिनेश तिवारी, संदीप शर्मा, अंकित पाण्डे, रितेश शर्मा, प्रदीप तिवारी, जीवन शर्मा, मनीष तिवारी, रवि शर्मा, अशोक शर्मा, नीरज तिवारी, सुधीर शर्मा, उमेश तिवारी, कपिल मोदी, बंटी व्यास, पंकज शर्मा सहित समाजजन बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा