समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनाया जश्न, कहा- छात्रों के संघर्ष की हुई जीत

 



भारत सागर न्यूज/देवास। नीट-यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक संबंधी मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समाप्त होने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी ने इसे छात्रों और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताते हुए देवास में जश्न मनाया। समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष बी.एल. यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सयाजी द्वार पर एकत्र होकर मिठाइयां बांटी और खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आंदोलन में शामिल विद्यार्थियों के संघर्ष को सलाम किया।




प्रदेश सचिव अनिल सिंह पवार ने कहा कि यह जीत केवल समाजवादी पार्टी की नहीं, बल्कि देशभर के उन लाखों विद्यार्थियों और युवाओं की है, जिन्होंने अपने अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के लंबे आंदोलन और जनदबाव के कारण सरकार को झुकना पड़ा। अनिल सिंह पवार ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वागत योग्य कदम है, लेकिन केवल इस्तीफा देने से उनकी नीतियों और फैसलों की जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती।




उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई निर्णयों से छात्रों और युवाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिसकी जवाबदेही तय होना भी आवश्यक है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी आगे भी छात्रों, युवाओं, किसानों और आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करती रहेगी तथा जनहित के सवालों को मजबूती से उठाएगी। इस दौरान लीलाधर चौधरी, अजीज जागीरदार, इंद्रसेनराव निमोणकर, शिवनारायण यादव, सुनील शर्मा, सफीलउल्ला अंसारी, सपंतराम, सियाराम चंद्रवंशीय सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा