सर्व विश्वकर्मा वंशज भव्य पैमाने पर मनाएगा भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस

 



भारत सागर न्यूज/देवास। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी देवास जिला मुख्यालय पर भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर सर्व विश्वकर्मा वंशजों की प्रथम बैठक 27 जुलाई सोमवार को होगी। बैठक में सर्व विश्वकर्मा वंशजों से शामिल होकर आयोजन को लेकर अपने सुझाव देने की अपील की गई है। सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज संगठन जिला देवास के अध्यक्ष पीडी शर्मा ने बताया बैठक 27 जुलाई की शाम 7 बजे भगवान विश्वकर्मा मंदिर परिसर महावीर नगर खरे नर्सिंग होम के पीछे आयोजित की जाएगी। 




बैठक का एजेंडा मुख्य रूप से तैयारियों पर आधारित रहेगा। बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा कि इस बार निकलने वाली शोभायात्रा में भगवान की मूर्ति किस प्रकार की होगी। साथ ही यात्रा आयोजन पर लगभग कितना खर्च होगा और बजट की व्यवस्था किस प्रकार से की जाएगी। साथ ही शोभायात्रा का समय और मार्ग को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा ताकि पिछली बार की तरह इस बार भी आयोजन बड़े स्तर पर सफल हो सके। 



बैठक में अधिक से अधिक संख्या में सर्व विश्वकर्मा वंशज स्त्री-पुरुषों को शामिल होने की अपील सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज संगठन देवास अध्यक्ष शर्मा सहित कार्यकारिणी ने की। जानकारी सर्वश्री विश्वकर्मा वंशज संगठन देवास मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र पिपलोदिया ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा