गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक बनने वाली सडक का विधायक ने देखा प्रोजेक्ट



भारत सागर न्यूज/देवास। गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक 5 करोड 50 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सडक कार्य का निरीक्षण विधायक  गायत्री राजे पवार के द्वारा निगम सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, वार्ड पार्षद एवं निगम एनयुएलएम विभाग समिती अध्यक्ष शीतल गेहलोत, पार्षद विकास जाट के साथ शनिवार 11 जुलाई को किया गया।
इन कार्याे के साथ होगा सडक का निर्माण









इस अवसर पर विधायक पवार ने कहा कि विधायक निधि से 5 करोड 50 लाख की लागत से गजरा गियर्स चौराहे से बीएनपी गेट तक बनने वाली 7.5 मीटर चौडी सीसी सडक निर्माण के साथ ही पाथवे, नाला निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, ड्रेनेज लाईन का कार्य होकर एक आदर्श रोड का निर्माण किया जा रहा है।

सडक के साथ सर्विस रोड का भी होगा निर्माण




विधायक  पवार ने निर्माण कार्य से पहले किये जा रहे कार्य का प्रोजेक्ट एवं मेप मौके पर देखा तथा कार्य की पूरी प्लानिंग को सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी से समझा। सडक निर्माण के प्रोजेक्ट मे सर्विस रोड नही है किन्तु विधायक  पवार ने जनहित को दृष्टिगत रखते हुए दुर्घटना से बचाव के लिए सडक के साथ सर्विस रोड निर्माण को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिए। 5.5 मीटर चौडी सर्विस रोड का निर्माण दुकानों एवं मकानो की तरफ रहेगा। सर्विस रोड के बाद पाथवे, डिवाईडर रहेगा, ड्रेनेज लाईन रहेगी, डिवाईडर के बाद मेन सडक रहेगीकृकृ के बीच ग्रीन री एवं प्रकाश व्यवस्था रहेगी के निर्माण को मौके पर ही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निगम निधि से बनेगा सर्विस रोड



प्रोजेक्ट में सर्विस रोड निर्माण नही होने की जानकारी पर विधायक ने इस प्रोजेक्ट के साथ ही सर्विस रोड बने को लेकर प्राप्त विधायक निधि से लगने वाली अतिरिक्त राशि निगम निधि से लेकर कार्य कराने हेतु महापौर  गीता दुर्गेश अग्रवाल को कहा। महापौर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारी इंदुप्रभा भारती एवं सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी को सर्विस रोड निर्माण के लिए 1 करोड 50 लाख की राशि का तत्काल स्टीमेट तैयार कर स्वीकृति लेने के निर्देश दिए ताकि सडक निर्माण के साथ ही सर्विस रोड का भी निर्माण हो। मेप के अनुसार विधायक ने सडक निर्माण को दुकानों एवं मकानों की तरफ निर्माण के साथ चौडीकरण तथा सर्विस रोड को लेकर विधायक ने ईई इंदुप्रभा भारती, सौरभ त्रिपाठी को निर्देशित करते हुए कहा कि यह रोड एक आदर्श सडक बने, 7.5 मीटर की सडक चौडीकरण एवं सर्विस रोड निर्माण मे कोई समझोता नही करना है साथ ही निर्माण कार्य में आ रहे अतिक्रमणों को आपसी समन्वय कर हटावें।




इसी प्रकार बीमा रोड सडक निर्माण को लेकर विधायक  पवार ने बताया कि 11 करोड की लागत से बीमा रोड चौराहे से कर्मदीप स्कुल तक भी दोनो ओर सडक निर्माण कार्य शीघ्र ही किया जावेगा जिसकी टेन्डर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा