महापौर जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनों हो समय पर निराकरण- उपायुक्त
भारत सागर न्यूज/देवास। निगम मे बुधवार 15 जुलाई को आयोजित महापौर जनसुनवाई मे महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के प्रवास पर होने के कारण जनसुनवाई निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी के द्वारा की गई।
जनसुनवाई में उपायुक्त को नागरिकों के द्वारा कालानीबाग मे जल निकासी करने, वार्ड 12 राजा राम नगर में गंदगी व स्ट्रीट लाईट की समस्या, वार्ड 32 में गंदा पानी घर में आने, सनसीटी-1 कालेानी में सफाई व्यवस्था, सीवरेज की समस्या एवं गार्डन में ओपन जीम, झूले, फिसलपट्टी लगाने के साथ ही अन्य समस्याओं के आवेदन दिये गये। उपायुक्त श्री जाफरी ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका निराकरण किये जाने के निर्देश दिए गये।
इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, उपायुक्त वित्त दीपक पटेल, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, मुशाहिद हन्फी, दिनेश चौहान, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, उपयंत्री जीवन रावत, स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिह ठाकुर, मुन्ना कुरैशी, विशाल जगताप, विकास शर्मा एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment