राजस्थान से दक्षिण भारत ले जाई जा रही थी एमडी ड्रग्स, उज्जैन में आरोपी गिरफ्तार



भारत सागर न्यूज /उज्जैन।आरपीएफ पुलिस को नारकोटिक्स विंग से इनपुट मिला था कि एक युवक जयपुर मनारगुडी एक्सप्रेस ट्रेन में ड्रग्स ले कर जा रहा है। 



पुलिस ने ट्रेन के उज्जैन स्टेशन पहुंचने पर कोच एस वन में चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान एक संदिग्ध युवक मिला जिसके बेग की तलाशी लेने पर उसमें 80 ग्राम एमडी ड्रग्स मिलीं। 



पूछताछ में उसने अपना नाम राजू विश्नोई निवासी पीथावास जिला जोधपुर बताया। आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि जब्त एमडी ड्रग्स की कीमत 10 लाख रुपए है,जो राजस्थान के कोटा शहर से लाकर दक्षिण राज्य ले जायी जा रही थी। आरोपी युवक को नारकोटिक्स ब्यूरो को सौंप दिया गया है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा