पेंशनर्स संघ विजयागंज मंडी तहसील की त्रैमासिक बैठक भैसुनी में आयोजित की गई बैठक में जिला प्रतिनिधि उपस्थित हुए

 





भारत सागर न्यूज/देवास। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ तहसील विजयागंज मंडी जिला देवास की त्रैमासिक बैठक भैसूनी स्थित तहसील अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा के निवास पर आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष देवीशंकर तिवारी, जिला सचिव अरविंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार शैव्य, सहसचिव कांतिलाल पटेल, जिला स्तर से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम विजयगंज मंडी तहसील के बाबूलाल शर्मा ने सभी का हार्दिक स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष हुकुमचंद अमृतिया की स्मृति में पांच वृक्ष लगाए सुरक्षा हेतु जाली लगाई गई इनका पोषण कर बड़े करने का दायित्व संघ अध्यक्ष ने लिया।






पश्चात बैठक आयोजित की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान अति शीघ्र पूर्ण कर वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाए इसकी सूचना जिले को दी जाए सर्वसम्मति से तय किया गया। जिला स्तर से समन्वय स्थापित कर पेंशनर साथियों की मांगों का ज्ञापन विजयागंज मंडी तहसीलदार को सौपा जावे, इसके अतिरिक्त अन्य किसी की मांग हो तो लिखीत आवेदन प्राप्त कर जिला अध्यक्ष के माध्यम से सम्बंधित विभाग प्रमुख को मांग की पूर्ति हेतु दिया जाय। इस अवसर पर जिला सचिव अरविंद शर्मा ने उपस्थित सभी साथियों को आगामी सिंहस्थ 2028 को हरित सिंहस्त बनाने हेतु पॉलीथिन प्लास्टिक मुक्त रखने, अपना कचरा अपने साथ, पानी की बचत और स्मृति वन लगाने हेतु प्रेरित किया।




अन्य पर्यावरण सम्बन्धी चर्चा की। जिला अध्यक्ष पंडित देवीशंकर तिवारी ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अधिक से अधिक बच्चों को परीक्षा में सम्मिलित करने हेतु पेंशनर्स साथियों से अपील की विद्यालय में जाकर के संपर्क करें, हमारे आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति सभ्यता से जोड़ते हुए परीक्षा में बैठाने हेतु प्रेरित कर पुण्य कार्य पेन्सनर साथियों द्वारा किया जाय। 




इस अवसर पर विजयागंज मण्डी तहसील अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, संरक्षक रामलाल लुवानिया,सचिव कुमेरसिंह डोडिया, उपाध्यक्ष रामकरण निगम दयाराम लुवानिया, कोषाध्यक्ष डाक्टर कृपाराम पटेल,सह सचिव घनश्याम पाठक,मणीशंकर पाठक, बालाराम शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे। बैठक का संचालन सचिव कुमेरसिह डोडिया ने एवं आभार प्रदर्शन रामकरण निगम ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा