बड़नगर पहुंचे कलेक्टर रोशन सिंह जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के तीखे तेवर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

 



भारत सागर न्यूज/उज्जैन /संजय शर्मा ।बड़नगर में कलेक्टर रोशन सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जन चौपाल लगाई और आमजन की समस्याएं सुनीं। इसके बाद जनपद पंचायत में ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई गई तथा कुछ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए।




कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा पशुपालन विभाग पर विशेष फोकस किया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन सहित विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।




जन चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव केवल अस्पताल में ही हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग फील्ड में सक्रिय रूप से कार्य करें बैठक में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र में रहकर योजनाओं की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा