औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी का केमिकल युक्त पानी मिल रहा नागधम्मन नदी में, आमजन के स्वास्थ्य साथ खिलवाड़ है



भारत सागर न्यूज/देवास। औद्योगिक क्षेत्र का केमिकल युक्त दूषित पानी नागधम्मन नदी में मिलने का मामला बहुचर्चित और सुर्खियों में रहा है। नागधाम्मन नदी में केमिकलयुक्त दूषित पानी मिलने का सिलसिला अब तक थम नहीं है निरंतर जारी है। लेकिन मानव जीवन के स्वास्थ्य पर इस पानी से पडने वाले दुष्प्रभाव को लेकर अब तक कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही है। ऐसा नहीं है कि इसकी खबर जिम्मेदारों को नहीं है।




 लेकिन जानकार भी वर्षों से अंजान बने हुए हैं। जब -जब भी इस समस्या को लेकर मामले उजागर हुए तब-तब जिम्मेदारों ने सिर्फ इसकी समस्या का निराकरण और जांच का आश्वासन ही दिया है। लेकिन आमजन के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी इस गंभीर समस्या का आज तक कोई स्थाई निराकरण नहीं किया गया । आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर समस्याओं को जाना गया।



 ठाकुर ने बताया कि केमिकल युक्त दूषित पानी का नदी में मिलना मानव जीवन के लिए घातक है। औद्योगिक क्षेत्र में कंपनी का केमिकल युक्त पानी नागधम्मन नदी में मिल रहा है। जो मानव जीवन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।  ठाकुर ने कहा कि भ्रमण के दौरान देखा गया कि राजीव नगर वार्ड क्रमांक 44 सनफार्मा रेनबैक्सी के पिछे नागधामन नदी में एक कंपनी का गंदा केमिकल युक्त दूषित पानी मिल रहा है। 




दूषित पानी शिप्रा नदी में मिलने की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि अगर यह पानी शिप्रा नदी में मिला तो गंभीर जनहानि हो सकती है। उन्होंने जिम्मेदारों से समय रहते केमिकल युक्त दूषित पानी को नदी में मिलने से रोके वरना गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ठाकुर ने प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि कुछ महीनों पहले भागीरथपुरा इंदौर में जो जनहानि हुई दूषित पानी से उसकी पुनरावृत्ति देवास में ना हो।





 इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिह ठाकुर, जिला अध्यक्ष डॉ आर पी झाला, प्रदेश सह सचिव अल्पसंख्यक विंग जाकिर खान, सादिक बासीर शेख़, हुसैन शेख प्रदेश प्रवक्ता रविंद उपाध्याय, संतोष लोहाना, हुसैन शेख कन्हैया लाल दांगी आदि उपस्थित थे। यह जानकारी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सलमान सदर ने दी।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा