सुनील यादव बने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद् के मध्यप्रदेश युवा वरिष्ठ अध्यक्ष

 




भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद्, नई दिल्ली द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं सक्रिय सेवाओं को देखते हुए सुनील यादव को वरिष्ठ अध्यक्ष (युवा), मध्यप्रदेश पद पर नियुक्त किया गया है।




 यह नियुक्ति फाग्गन सिंह कुलस्ते पूर्व केंद्र मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग नई दिल्ली एवं परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया की सहमति तथा राष्ट्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा पर की गई। नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि  यादव संगठन के उद्देश्यों एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा समाज के उत्थान एवं संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 



यादव के मनोनयन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , उज्जैन विधायक महेश परमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक प्रत्याशी परशुराम सिसोदिया, राजेंद्र पाल गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, राजेंद्र मालवीय, मनोज राजानी,




जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी, मप्र संयोजक संजय रेकवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष  मुन्ना सरकार, जयराम मालवीय, बाबूलाल मालवीय, रविंद्र ठाकुर, मदनलाल जेठवा, जेपी डोंगरे, आत्माराम परिहार, रोहितराय चौहान, राजेश गोंदिया, गोरधन देसाई, रवि पवार, विजय यादव, जुजान सिंह दरबार, पंकज पटेल, सुभाष गौरीस, जितेंद्र मालवीय, कांतिलाल सोलंकी, राजेश अहिरवाल, प्रवीण अहीरवाल, अखिलेश मल्होत्रा, दीपक माली, विष्णु माली, कमल, बाबू यादव, आशिक भाई, जाहिर मामू, सर्वेश राठौर एवं संतोष माली सहित परिषद् के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा