नशा मुक्ति अभियान की शपथ ली

 




भारत सागर न्यूज/देवास। समीपस्थ ग्राम राजोदा में शासकीय हाई स्कूल विद्यालय में थाना नाहर दरवाजा देवास एवं मॉय भारत संगठन के संयुक्त सहभागिता से नशे से दूरी है जरूरी जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे से बचकर रहने की शपथ एवं नारा लेखन, स्लोगन लेखन, निबंध प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। 




में मुख्य अतिथि सरपंच सत्यनारायण चौधरी रहें। विशेष अतिथि एस.आई. राबिनसिंह राजावत,मॉय भारत के हेमन्त देवड़ा,शगुन सरगरा, प्राधिकृत अधिकारी संतोष बारोलिया, पोस्ट मास्टर विजेन्द्रसिंह ठाकुर रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाई स्कूल प्राचार्या सुनीता खाबिया ने की। अतिथि वक्ताओं ने नशे से बचकर रहने एवं समाज में नशे के दुष्परिणाम आदि पर विचार व्यक्त किए।



विद्यार्थियों ने नारा लेखन, स्लोगन लेखन, निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लिया। एस.आई.राबिन सिंह ने सभी को नशे से दूरी है जरूरी की शपथ दिलाई और साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट को विस्तार से समझा कर बचाव के तरीके बताएं। 




इस अवसर पर सचिव मोहम्मद पटेल, प्राधिकृत अधिकारी संतोष बारोलिया, वंदना व्यास,नीता कोपरगांवकर, दीपाली कराडपेठे,सरोज पारासिया, प्रशंसा परमार आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सूर्यभानसिंह सोलंकी ने किया। आभार वंदना व्यास मैडम ने माना ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा