बाप को ही बना दिया फर्जी! करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोप, बेटे समेत कई पर केस दर्ज करने की मांग



भारत सागर न्यूज/देवास। जिले में जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम बरखेड़ा कोतापाई निवासी भगवान सिंह पटेल ने अपने ही बेटे सहित चार लोगों पर फर्जी व्यक्ति को स्वयं भगवान सिंह पटेल बताकर करोड़ों रुपये की भूमि का सौदा करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।




 मामले में उन्होंने कलेक्टर ऋतु राज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, संजू पटेल, ईश्वर सिंह दरबार, विजय सिंह राजपूत, रायसिंह दायमा एवं दूले सिंह दरबार ने कथित रूप से मिलकर एक फर्जी व्यक्ति को वास्तविक भूमिस्वामी बताकर भूमि का विक्रय कराने का प्रयास किया।



 शिकायतकर्ता का कहना है कि सर्वे क्रमांक 454 एवं 455, कुल रकबा 0.910 हेक्टेयर भूमि उनके नाम पर दर्ज है। भगवान सिंह पटेल ने बताया कि 3 जुलाई 2026 को एक समाचार पत्र में प्रकाशित सार्वजनिक सूचना देखने के बाद उन्हें इस कथित साजिश की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत करते हुए इसे प्रतिरूपण (इपर्सनशन), जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला बताया तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की। 




शिकायत के साथ उन्होंने भूमि संबंधी दस्तावेज, सार्वजनिक सूचना एवं अन्य साक्ष्य भी प्रशासन और पुलिस को सौंपे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ऋतु राज सिंह ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं तो पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) से संबंधित सभी दस्तावेज निरस्त किए जाएंगे तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा