नागदा को मिली उज्जैन जावरा राष्ट्रीय राजमार्ग को मिली चौडीकरण की सौगात
भारत सागर न्यूज/नागदा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज नागदा पहुंचे जहां उन्होंने कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत की उपस्थिति में उज्जैन जिले के नागदा में आयोजित कार्यक्रम में ₹5,017 करोड़ की लागत के 99 किमी लंबाई के उज्जैन-जावरा 4-लेन मय पेव्हड शोल्डर ग्रीनफील्ड मार्ग एवं केंद्रीय विद्यालय का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय विद्यालय, नागदा एवं जन सेवा प्रहरी (Volunteer Network) का शुभारंभ किया। साथ ही कृषि उत्पादों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण तथा जनसेवा प्रहरियों को हेलमेट वितरित किए।कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टटवल सांसद बाल योगी उमेश नाथ सांसद अनिल फिरोजिया चिंतामन मालवीय नागदा विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान घंटिया विधायक सतीश मालवीय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से कहा की डेढ़ साल पहले जिस विकास कार्य की घोषणा की थी उसका आज भूमि पूजन करने आया हूं साथ ही नागदा को अन्य सौगात भी देने आया हूं जावरा नागदा उज्जैन टू-लेन मार्ग के चौड़ीकरण का करेंगे प्रयास, ITi कॉलेज भी बनेगा, बटलावदी-निनावट खेड़ा के बीच नया डेम बनेगा-मुख्यमंत्री ने इस बात भी घोसना की परंतु नागदा को जिला बनाने की बात को लेकर मुख्यमंत्री ने अपना पल्ला ये कहकर झाड़ लिया की नागदा को हम स्मार्ट सिटी में जोड़ रहे हैं
वही हम सांसद अनिल फिरोजिया की बात करे तो मीडिया से बात करते हुए कहा की मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने नागदा को आज बड़ी सौगात दी है और आने वाले समय में इसका असर देखने को मिलेगा जब हमारे संवाददाता संजय शर्मा ने सांसद अनिल फिरोजिया से नागदा को जिला ना बनाए जाने के बारे में पूछा तब उनका भी यही कहना था की नागदा को स्मार्ट सिटी की कन्निवीटी में जोड़ा जा रहा है कही न कही सांसद ने भी नागदा को जिला बनाए जाने की बात से पल्ला झाड़ लिया वही दूसरी और जिला पंचायत सदस्य राधा मालवीय गिरफ्तार । नागदा में मुख्यमंत्री मोहन यादव को काले झंडे दिखाने की योजना के शक में पुलिस ने हिरासत में लिया । महिदपुर रोड थाने में नज़रबंद ।कई देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।





Comments
Post a Comment