पीपली नाका के खुले चैंबर में गिरे तीन लोगों का सफल रेस्क्यू, एसपी प्रदीप शर्मा स्वयं पहुंचे मौके पर...




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। उज्जैन के पीपली नाका क्षेत्र में खुले चैंबर में तीन लोगों के गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली।




पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में उज्जैन पुलिस और संबंधित रेस्क्यू टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच साहस, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए तीनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान के बाद सभी घायलों को तत्काल चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।




उज्जैन पुलिस की समयबद्ध और समन्वित कार्रवाई के चलते तीनों लोगों की जान बचाई जा सकी और एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। 




इस पूरे अभियान में पुलिस और बचाव दल की तत्परता तथा पेशेवर कार्यशैली देखने को मिली, जिसने आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत किया।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा