राजीव नगर आंगनवाड़ी केंद्र पर एनीमिया मुक्त अभियान, बच्चों व महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच




भारत सागर न्यूज /देवास। राजीव नगर आंगनवाड़ी केंद्र पर एनीमिया मुक्त अभियान, बच्चों व महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच नगर अनवटपुरा आंगनवाड़ी केंद्र पर सन फार्मा हेल्थ केयर सोसायटी एवं एडवांस इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सोसायटी (नाको) के संयुक्त तत्वावधान में एनीमिया मुक्त अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। 


शिविर में क्षेत्र के कुपोषित बच्चों, किशोरी बालिकाओं तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं के रक्त परीक्षण के माध्यम से हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी एवं एनीमिया की जांच की गई। साथ ही बच्चों एवं महिलाओं को निःशुल्क आयरन सिरप का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ देवास दक्षिण आकांक्षा जैन ने कुपोषित बच्चों की माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति सजग रहने की सलाह दी।


सेक्टर पर्यवेक्षक वंदना खरे ने गंभीर रूप से कमजोर बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने की आवश्यकता बताई। सन फार्मा हेल्थ केयर सोसायटी की डॉ  .नीरजा सुनवानी ने किशोरी बालिकाओं को संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रानी सिंह बैस ने गर्भवती महिलाओं को प्रसव के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराने के लाभ बताए तथा संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. हेमेन्द्र सिंह, डॉ. श्याम यादव, परियोजना अधिकारी आकांक्षा जैन, आंगनवाड़ी सहायिका सीमा मालवीय, नाको से सैयद तस्कीन अली, आशीष सोनी, मुकेश राठौड़, इम्तियाज एवं छाया तथा सन फार्मा हेल्थ केयर सोसायटी से डॉ. नीरजा सुनवानी, एएनएम मीनाक्षी सिंह एवं मनीषा योगी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा