खेलो देवास, जीतो देवास' के संकल्प के साथ हिन्द फौज ने किया सुधीर पंडित का सम्मान, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
भारत सागर न्यूज/देवास। हिन्द फौज सेना एथलेटिक्स एवं डिफेंस, देवास द्वारा रोटरी क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं मैराथन धावक सुधीर पंडित का माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि समाज और खेल दोनों क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्व का सम्मान युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने "खेलो देवास, जीतो देवास" का नारा देते हुए कहा कि सुधीर पंडित के नेतृत्व में खेल और समाज सेवा को नई दिशा मिलेगी। सम्मान समारोह में सुधीर पंडित ने कहा कि "हम जैसा सोचते हैं, वैसा ही होता है।" उन्होंने खिलाड़ियों को सकारात्मक सोच के साथ निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर गोला फेंक एवं भाला फेंक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को हिन्द फौज की ओर से खेल किट भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में हिन्द फौज के संचालक सुरेश शर्मा, कुमसिंह वर्मा, दीपिका बोरीवाल, हिन्द फौज शिक्षा संचालक श्रीजा अग्रवाल एवं रवि अग्रवाल, हिन्द फौज रक्तदान संचालक सीमा गिरी एवं विकास गिरी, हिन्द फौज योगा संचालक चंद्रशेखर तिवारी एवं मोना तिवारी, हिन्द फौज एथलेटिक प्रशिक्षक एवं संचालक ताशीन शेख, हिन्द फौज एथलेटिक संचालक सृजनिका लोखंडे, अजय दायमा एवं आरती दायमा उपस्थित रहे।
संचालन थ्रो बॉल कोच रीना पटेल ने किया। समारोह में खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने सुधीर पंडित का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।




Comments
Post a Comment