वरिष्ठ नागरिक संस्था परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 




भारत सागर न्यूज/देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था के सदस्य श्याम कुमार शाह के जन्मदिन के अवसर पर मल्हार स्मृति मंदिर, वरिष्ठ नागरिक संस्था परिसर में प्रधानमंत्री के आह्वान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया गया।




इस अवसर पर गंगा सिंह सोलंकी, बुद्धसेन पटेल, एम.डी. सिन्हा, प्रकाश खाड्से, रश्मी पाण्डेकर, उषा जोशी, सत्यनारायण वर्मा, मनीष शर्मा, मनीष वैद्य, हिमांशु कुमावत, गजेंद्र बरगोदे, कैलाशचंद्र नागर, सुशील कुमार तिवारी एवं अन्य सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 




पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन एवं अन्य शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल करे। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा