बयानों से बड़ रहे विवादों के बीच महामंडलेश्वर ने महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी से माफी मांगी है साथ ही कहा- सभी मिलकर सनातन धर्म के लिए कार्य करे।







भारत सागर न्यूज/ उज्जैन। महाकाल मंदिर के पुजारियों को बिना जेब वाले कुर्ते पहनने और मंदिर में मेटल डिटेक्टर लगाने संबंधी बयान को लेकर उपजे विवाद के बीच मंगलवार को महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद ने महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महेश पुजारी से माफी मांगी और उन्होंने कहा कि उन्हें पूरे विषय की जानकारी नहीं थी और जिस संदर्भ में चर्चा हो रही थी, उसे वे पूरी तरह समझ नहीं पाए थे।





 उन्होंने कहा कि महेश पुजारी महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी हैं और वर्षों से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। यदि उनकी किसी बात से उन्हें ठेस पहुंची है, तो वे उनसे क्षमा प्रार्थी हैं। महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद ने कहा कि सभी साधु-संतों और पुजारियों को सनातन धर्म की सेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। आगामी सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए भी सभी का साथ मिलकर काम करना आवश्यक है। 





गौरतलब है कि सोमवार को महाकाल सेना ने महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद के बयान का विरोध करते हुए परमानंद जी महाराज को पत्र सौंपकर उन्हें चारधाम मंदिर के पद से हटाने की मांग की थी। महाकाल सेना का आरोप था कि उनके बयान से महाकाल मंदिर के पुजारियों की गरिमा को ठेस पहुंची है। विवाद बढ़ने के बाद मंगलवार को महामंडलेश्वर ने अपना पक्ष रखते हुए माफी मांगी और सभी से सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा