देवास के निशानेबाजों का मप्र स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कांस्य-रजत पदक के साथ कई खिलाड़ी प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई

 





भारत सागर न्यूज/देवास। 29वीं मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप इंदौर स्थित एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई। जिसमे देवास की आर्ट ऑफ शूटिंग संस्था के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में एयर राइफल सीनियर मेन वर्ग में सुयश कसेरा, ध्रुव शर्मा एवं शुभ्रांश सोनी की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। 




वहीं एयर राइफल जूनियर मेन वर्ग में ध्रुव शर्मा, शुभ्रांश सोनी एवं युवराज पटेल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। संस्था के सभी खिलाड़ी आईएसएसएफ (आईएसएसएफ) एवं नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) से प्रमाणित कोच सुयश कसेरा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 




प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आन्या तोमर, आनंद कहार, सुमित अस्ताया, वंशराज चौहान एवं सौम्यजीत पटेल ने एयर पिस्टल वर्ग में तथा हर्षिता सोनगरा , गर्व नाटेकर , ऐराफ मेव ने एयर राइफल वर्ग में आगामी माह आयोजित होने वाली प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। इस उपलब्धि पर खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सभी खिलाड़ियों और कोच सुयश कसेरा को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा