जिला स्तरीय अनुदान समिति में अशासकीय सदस्य बनने पर मनोज श्रीवास्तव का सम्मान

 



भारत सागर न्यूज/देवास। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय अनुदान समिति में अशासकीय सदस्य मनोनीत किए जाने पर हिन्द फौज द्वारा मनोज श्रीवास्तव का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि माननीय प्रभारी मंत्री की सहमति से राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल द्वारा जारी 13 जुलाई 2026 के आदेश के तहत मनोज श्रीवास्तव को समग्र शिक्षा अभियान, देवास की जिला स्तरीय अनुदान समिति का अशासकीय सदस्य नियुक्त किया गया है।




उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव एवं योगदान का सम्मान है। समारोह में हिन्द फौज के संचालक कुमेर सिंह वर्मा एवं हिन्द फौज के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने श्रीवास्तव का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पमाला पहनाई तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। हिन्द फौज परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और शिक्षा के प्रति समर्पण से जिले के विद्यालयों एवं विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा वे शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल को आगे बढ़ाएंगे। 




इस अवसर पर हिन्द फौज के संचालक सुरेश शर्मा, कुमेर सिंह वर्मा, दीपिका बोरीवाल, हिन्द फौज शिक्षा संचालक श्रीजा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, हिन्द फौज रक्तदान संचालक सीमा गिरी, विकास गिरी, हिन्द फौज योगा संचालक चंद्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी, हिन्द फौज एथलेटिक्स प्रशिक्षक संचालक ताशीन शेख, हिन्द फौज एथलेटिक्स संचालक सृजनिका लोखंडे, अजय दायमा एवं आरती दायमा सहित खिलाड़ी और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रीना पटेल ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा