विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 



भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर देवास शहर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस को लेकर समाज के वरिष्ठ जनों ने विस्तृत चर्चा की और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। बैठक में देवास शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। 




प्रमुख रूप से कमल सिसोदिया, बलदेव सिंह राठौर, संदीप ठाकुर, अंकित सिसोदिया, अनिल बरला, महेश रावत, गोविंद इवने, भानुप्रताप उईके, आशीष उईके, प्रीतम बामनिया, पालसिंह अलावे, सुरेश कवदेती, रवि भगत, मनोज निराला, शशि बैरागी, राकेश उराव तथा सचिन देवड़ा ने बैठक में भाग लिया। सभी ने मिलकर इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस को पिछले वर्षों की भाँति बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाने का संकल्प लिया।



बैठक में कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा तैयार की गई जिसमें आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य, संगीत और लोक कलाओं का प्रदर्शन, युवाओं को आदिवासी इतिहास व गौरव से जोड़ने वाले कार्यक्रम, सम्मान समारोह एवं चर्चा सत्र पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के वरिष्ठजन ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समुदाय की पहचान, अधिकारों और योगदान को मुख्यधारा में लाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी समाजजनों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा