मुख्यमंत्री मोहन यादव नागदा पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत; मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के बाद करेंगे विकास कार्यों का शुभारंभ




भारत सागर न्यूज/नागदा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  मोहन यादव गुरुवार को नागदा पहुंचे। उनके आगमन पर नागदा हेलीपैड पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।




हेलीपैड से मुख्यमंत्री का काफिला मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुआ, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।





इसके पश्चात मुख्यमंत्री  मोहन यादव विभिन्न विकास परियोजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे जावरा–उज्जैन फोरलेन परियोजना तथा केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने के साथ-साथ शिक्षा और सड़क संपर्क व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।





मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं।





मुख्यमंत्री के इस दौरे को नागदा और आसपास के क्षेत्रों के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में शिक्षा, आवागमन और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा