विज्ञान महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान संपन्न
भारत सागर न्यूज/देवास। कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल मध्य प्रदेश का पत्र क्रमांक 2258 के आदेश एवं प्राचार्य प्रमोद कुमार पलाश्या के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान 2.0 नशे से दूरी है जरूरी अभियान स्व. तुकोजीराव पवार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय देवास मे समपन्न हुआ। नशा मुक्ति अभियान की शुरूआत 15 जुलाई 2026 को मॉ सरस्वती की पुजा अर्चना के साथ की गई। कार्यक्रम संयोजक प्रो. अंकुर विश्वकर्मा द्वारा नशा मुक्ति अभियान से परिचित करवाया गया, इसके पश्चात प्राचार्य प्रमोद कुमार पलाश्या द्वारा नशे से होने वाली अनेक बिमारियों जैसे कैंसर के बारे मे समझाया गया।
डॉ. ममता शाक्य द्वारा स्मोकिंग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे समझाया गया प्रो. गिरिश शिव द्वारा नशे से दूरी से संबंधित उपायो पर विस्तृत समझाया गया। इसके पश्चात नशा मुक्ति जागरूकता रेली निकाली गई जिसमे प्राचार्य के साथ समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दूसरे दिन 16 जुलाई को प्राध्यापको की सहायता से विद्यार्थीयो के द्वारा नशे के प्रति जागरूकता संबंधि रिल्स बानई गई एवं शार्ट फिल्म प्रदर्शित की गई कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई। रिल्स प्रदर्शनी में पायल राजपूत, वैष्णवी शर्मा, दिपीका तॅवर, नन्दनी गुर्जर द्वारा अदभुत जागरूकता रिल्स बनाई गई। कार्यक्रम के तृतीय दिवस 17 जुलाई को जनजागरूकता संबंधित व्याख्यान डॉक्यूमेन्ट्री प्रदर्शन एवं शपथ से संबंधित कार्यक्रम संचालित किये गये।
कार्यक्रम में विशेष व्याख्याता के रूप में प्रो. अंकुर विश्वकर्मा, डॉ. मेघा वाजपेई एवं प्रो. गणेश कुशवाह रहे। कार्यक्रम के अंतिम दिवस 21 जुलाई को निबंध, रंगोली, स्लोगन, चित्रकला, पोस्टर प्रतिगयोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम कुलदीप परमार, द्वितीय पीयूष चौहान, तृतिय नन्दनी गुर्जर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम वैष्णवी शर्मा, द्वितीय रोनक पडीयार, तृतीय पूर्णिमा मालवीय रहें। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पूर्णिमा मालवीय, द्वितीय वैष्णवी शर्मा, तृतीय नितेश परमार रहे।
चित्र कला मे प्रथम चाहत बामनिया द्वितीय नितेश कुमार तृतीय अर्चिता गोड रहे स्लोगन प्रतियोगिता मे प्रथम पूर्णिमा मालवीय, द्वितीय विजय यादव एवं तृतीय दिपिका तॅवर रहे। इस अवसर पर डॉ. ममता पथराडे, डॉ. ममता शाक्य, डॉ. प्रेमलता चौहान, जैद अहमद, प्रो. गिरिश शिव, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. दिव्या पाटीदार, डॉ.आंकाक्षा शर्मा, प्रो. नूरबी खान. प्रो. नाजनीन पठान. प्रो. पूजा वर्मा. नलीनी सोनी, बसंत कटारे, दीपक गुप्ता, विमल बरुआ, संजय नागराज, अशोक भाटी, नितिन यादव, बाबुलाल पटेल, विजय कहार, हितेश चौधरी उपस्थित रहे। नशा मुक्ति अभियान 2.0 के संयोजक प्रो. अंकुर विश्वकर्मा, प्रो. मेघा वाजपेई, प्रो. गणेश कुशवाह, प्रो. पूर्णिमा करील, प्रो. उषा गौड रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अंकुर विश्वकर्मा द्वारा किया गया। आभार प्रो. मनोज मुवैल ने माना।




Comments
Post a Comment