बारिश के दौरान वार्ड क्षेत्रों मे सभी उपयंत्री रहें अलर्ट-आयुक्त गंदे पानी की शिकायत पर पानी के सेंपल चेक करने के दिए निर्देश
सडको पर आवारा मवेशियों के विचरण को लेकर प्रतिदिन आवारा मवेशी एवं श्वानों को पकडने की कार्य रिपोर्ट आयुक्त ने ली तथा गौशाला में गायों को छोडने के साथ ही गौशाला में भूसा एवं पानी की जानकारी ली। मैरीज गार्डनों वेस्ट वॉटर मेनेजमेंट को लेकर एवं गार्डनों से बकाया संपत्तिकर, कचरा संग्रहण शुल्क वसुली को लेकर जानकारी लेते हुए करो का भुगतान नही होने पर मैरीज गार्डनों मे ताला बंदी के निर्देश दिए। शहर में स्वच्छ जलवायु को लेकर हरित क्रान्ति महाअभियान के तहत मियावाकी तैयार कर पौधारोपण करना तथा अब तक किये गये पौधारोपण को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ ही तिव्रगति से पौधारोपण हो के निर्देश उद्यान विभाग प्रभारी को दिए।
प्रधानंत्री आवास योजना को लेकर जिन हितग्राहियों ने पहली किश्त प्राप्त होने के पश्चात भी भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ नही किया है उनसे कार्य प्रारंभ करने के साथ जिन हितग्राहियों द्वारा कार्य प्रारंभ कर लिया गया है उनके तत्काल जिओ टेकिंग करें ताकि उन हितग्राहियों को दूसरी किश्त प्राप्त हो सके। सीवरेज लाईन कनेक्शनों की जानकारी लेते हुए हाउस एवं सीवरेज कनेक्शन पूर्ण रूप से हा जाये ताकि सडको को दोबार नही तोडना पडे इस हेतु सभी एसआईयों को वार्डाे मे निरंतर फोकस करने के साथ सीवरेज कनेक्शन में ओर तेज गति लाने हेतु निर्देश दिए। सीएम हेल्प लाईन एवं महापौर हेल्प लाईन पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के साथ गंदे पानी की शिकायतों पर पूरा फोकस करने हेतु उपयंत्रियां को निर्देशित किया।




Comments
Post a Comment