मवेशी को बचाने मै बिगडे संतुलन के कारण ओवर स्पीड कार करीब सौ फीट दूर जा गिरी है। हीरा मिल कुंड के पास स्मार्ट रोड तिराहे पर हुए इस हादसे मै एयर बैग खुलने से लोगों की जान बच गई।

  




भारत सागर न्यूज उज्जैन /संजय शर्मा ।उज्जैन के जीरो पाइंट ब्रिज से स्मार्ट रोड हीरा मिल को जाने वाले तिराहे पर देर रात एक कार फिल्मी स्टाइल में हवा में उड़कर करीब सौ फीट दूर गिरी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार चलाने वाले की जान एयर बैग खुलने से बच गई। हादसा रात 1.30 से. 2 बजे हुआ। कार संभवतः फ्रीगंज की तरफ से ढांचा भवन मार्ग पर जा रही थी। कार की स्पीड अत्यधिक तेज रही।




बताया जा रहा है कि गाय को बचाने में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए बेंच व स्ट्रीट लाइट के खंभे को तोड़ते हुए करीब सौ फीट दूर मैदान में गिरी। सुबह जिसने भी क्षतिग्रस्त कार की भयावह स्थिति देखी तो यहीं संवाल सभी का था कि कार में कौन था व क्या हुआ, लेकिन कार में सवार व्यक्ति को' कुछ नहीं हुआ, क्योंकि एयर बैग खुल गए थे, जिससे जान बच गई। 



रविवार को मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही और कार के पार्ट्स दूर तक बिखरे पड़े थे। देवासगेट थाना पुलिस ने बताया कि कार मालिक ऋषि निवासी रतन एवेन्यू ने मवेशी को बचाने में हादसा होना बताया, लेकिन सिर्फ गाड़ी को नुकसान होने के चलते रिपोर्ट लिखवाने से इनकार कर दिया व चले गए।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा