मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की साइकिल रैली का किया स्वागत



भारत सागर न्यूज/देवास। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की साइकिल रैली के देवास आगमन पर जिला न्यायालय परिसर के सामने मध्यप्रदेश कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, जिला देवास के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, प्रवीण शर्मा एडवोकेट, जाहिद पठान एडवोकेट, रोशन रायकवार, परवेज़ शेख, डॉ. गजेंद्र तोमर, सादिक शेख, हकीम बैग, राजेश मुकाती सुनेर मालवीय, प्रवीण गहलोत, खलील भाई, तौसीफ शेख, राहुल राठौर, प्रकाश परमार, सुमेर सिंह राठौड़ सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

सभी ने  पटवारी का पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा से आत्मीय स्वागत किया तथा उनके जनसंपर्क अभियान और जनहित के संदेश के प्रति अपना समर्थन एवं विश्वास व्यक्त किया।




Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा