घुमंतू जाति अपने वैभवशाली इतिहास के साथ सम्पूर्ण राष्ट्र का गौरव प्रतीक-महिलाओं की अहम भूमिका





भारत सागर न्यूज/ देवास। घुमंतू समाज कि महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वरोजगार एवं अपने गौरव शाली इतिहास कि जानकारी हेतु भारतीय स्त्री शक्ति संगठन,देवास एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घुमंतू कार्य विभाग द्वारा संयुक्त आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में घुमंतू समाज की महिलाओं सहित पुरुषों एवं बच्चों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय घुमंतू कार्य के अधिकारी ग़ोरेलाल बारचे के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। 




मंचासीन अतिथियों घुमंतू जनजाति प्रतिनिधि रेशम बाई सात खोरी ,ग़ोरेलाल बारचे,नीता सिरपुरकर, डॉ दिव्या दुबे, रुचिका बर्डे, कल्पना श्रीवास्तव, वीणा अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के उपरांत रेणु गुप्ता एवं राखी द्विवेदी ने घुमंतू जाति के महत्व को रेखांकित करता हुआ गीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में संगठन की कार्यालय मंत्री सुमन कुमावत ने सभी को संगठन द्वारा किए जा रहे पंचसूत्रिय कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रांत सह सचिव डॉ दिव्या दुबे ने स्वास्थ्य विषय में रखी जाने वाली सावधानियों के साथ स्वच्छता ,रक्त अल्पता,महिलाओं की स्वास्थ्य समस्या आदि पर सार्थक विस्तृत बातचीत की।




 रिज़र्व बैंक आफ इंडिया की वित्तीय प्रशिक्षक कल्पना श्रीवास्तव ने महिलाओं के हितार्थ चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। संगठन सदस्य रुचिका बर्डे ने भविष्य के समाज में बदलाव पर बात की।साथ ही घुमंतू समाज के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए वर्तमान परिपेक्ष्य में सामाजिक चेतना पर बल दिया। ग़ोरेलाल बारचे ने समाज की महिलाओं से बातचीत की एवं अपने आशीर्वचनों से सभी को समृद्ध किया। 



तत्पश्चात् सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन कर रहीं सह सचिव नीत अरोरा ने घुमंतू समाज के सम्मान में सुंदर कविता सुनायी। अंत में आभार सह सचिव मंजू जैन ने माना। आयोजन में अंतर सिंह, भगवान नाथ , भगवान सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा