हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, झारडा पुलिस की कार्रवाई
भारत सागर न्यूज/उज्जैन /संजय शर्मा। (उज्जैन) जिले के। झारडा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आईपीएस करण दीप सिंह एवं एसडीओपी महिदपुर राहुल कुमार खरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गरवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस ने थाना झारडा के अपराध क्रमांक 186/2026 के आरोपी धर्मेन्द्र गेहलोद पिता धारा सिंह, निवासी वेस्ट रेलवे यार्ड, बलसाड (गुजरात) को रावतखेड़ी फंटा के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।




Comments
Post a Comment