स्वच्छता व्यवस्था को लेकर डे-केयर सेंटर पर समीक्षा बैठक आयोजित, कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – नपाध्यक्ष गेहलोत

 


भारत सागर न्यूज/नागदा। नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों एवं शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डे-केयर सेंटर पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर पालिका अध्यक्ष  संतोष ओ.पी. गेहलोत के निर्देशानुसार संपन्न हुई।


बैठक में  सभापति  बबीता रघुवंशी,मुख्य नगर पालिका अधिकारी  सतीश मटसेनिया इंजीनियर  प्रवीण मुजाल्दे, स्वच्छता निरीक्षक  कन्हैयालाल चौहान, वाहन शाखा प्रभारी कैलाश मरमट सहित वाहन चालकों एवं हेल्परों ने भाग लिया।




बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने सफाई कार्यों में गति लाने, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने तथा सभी कर्मचारियों को पूर्ण जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 को ध्यान में रखते हुए "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान एवं "4 बिन हर दिन" थीम को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।




अभियान के अंतर्गत नगर पालिका की सहयोगी संस्था द्वारा शहर के दुकानदारों एवं नागरिकों को सूखा कचरा, गीला कचरा, जैव अपशिष्ट तथा घरेलू हानिकारक कचरे का पृथक-पृथक संग्रह एवं निस्तारण करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई किए जाने की जानकारी भी दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष  संतोष ओ.पी. गेहलोत ने बताया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सांसद प्रतिनिधि  ओ.पी. गेहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष  सुभाषचंद शर्मा, सभापति  भावना सुभाष रावल, गौरव यादव,  रामकुँवर विजयसिंह सिसोदिया,  देवकुंवर पटेल, प्रकाश जैन,  कौशल्या रघुनाथ सिंह ठाकुर एवं समस्त नगर परिषद सदस्यों द्वारा प्रतिदिन की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही नागदा को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा