नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 के एन सी सी कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया

 

भारत सागर न्यूज/देवास। स्थानीय श्री नारायण विद्या मंदिर शास उ मा वि क्रमांक 1 में स्वतंत्रता दिवस पर स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि नितिन आहूजा , प्राचार्य के के मिश्रा एवं संस्था की वरिष्ठ शिक्षिका निर्मला पवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र उपस्थित रहे। 




छात्रों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।उक्त जानकारी देते हुए संस्था शिक्षक मिर्ज़ा मुशाहिद बेग ने बताया कि विद्यालय के एन सी सी के कैडेट्स ने एन सी सी अधिकारी राधेश्याम सोलंकी के मार्गदर्शन में परेड ग्राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 




साथ ही संस्था की शिक्षिका अंजू सोलंकी को भी जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने पर परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।इन उपलब्धियों पर संस्था परिवार द्वारा बधाई दी गई ।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा