देवास पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों के तबादले के साथ 3 DSP को नई जिम्मेदारियां Major shake-up in Dewas police department, 10 inspectors transferred along with 3 DSPs getting new responsibilities
देवास, राहुल परमार । जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत द्वारा जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत जिले में पदस्थ कई पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। एक ओर जहां 10 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के थाना प्रभार बदले गए हैं, वहीं दूसरी ओर तीन उप पुलिस अधीक्षकों को भी अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अमित सोलंकी, जो वर्तमान में सिविल लाइन थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी का दायित्व संभालेंगे। निरीक्षक विजय सिंह लोधी को खातेगांव थाना प्रभारी से हटाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी को सतवास से स्थानांतरित कर खातेगांव थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में रिजर्व केंद्र देवास में पदस्थ निरीक्षक आशीष पाल को सतवास थाना प्रभारी, निरीक्षक अनुराग सिंह भदौरिया को पीपलरावां थाना प्रभारी तथा निरीक्षक कैलाशचन्द्र चौहान को कांटाफोड़ थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक जीवन भिंडरे को कोतवाली से स्थानांतरित कर बागली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक सुबोध कुमार गौतम, जो पीपलरावां थाना प्रभारी थे, अब अजाक थाना प्रभारी होंगे। इसके साथ ही उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव को कोतवाली से स्थानांतरित कर विजयागंज मंडी थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक के दूसरे आदेश के तहत उप पुलिस अधीक्षक श्यामचंद्र शर्मा को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोनकच्छ का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है। वहीं उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक गौतम को उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर) का अस्थायी प्रभार दिया गया है, जिसके अंतर्गत विजयागंज मंडी, बरोठा और बीएनपी थाना क्षेत्रों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी रहेगी। इसी प्रकार उप पुलिस अधीक्षक सुनीता कटारा/सोनकर को उप पुलिस अधीक्षक अजाक का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में एक साथ थाना प्रभारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में किए गए इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारियों के सामने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.#Dewas #DewasNews #DewasPolice #PoliceTransfer #MPPolice #MadhyaPradeshPolice #PoliceNews #DewasBreakingNews #PoliceTransferDewas #DewasPoliceTransfer #DSP #PoliceAdministration #थानाप्रभारी #देवास #देवासपुलिस #पुलिसतबादला #मध्यप्रदेशपुलिस




Comments
Post a Comment