विद्यार्थियों ने शंकरगढ़ पहाड़ी पर लगाए 100 पौधे - हरित भारत का लिया संकल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा राष्ट्रभक्ति का वातावरण




भारत सागर न्यूज/देवास। ग्रीन आर्मी के "जनरेशन अल्फा के साथ देशभक्ति पौधारोपण अभियान" के अंतर्गत इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, देवास के विद्यार्थियों ने शनिवार को शंकरगढ़ पहाड़ी पर 100 पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम का प्रेरक संदेश दिया। विशेष बात यह रही कि पूरा पौधारोपण विद्यालय द्वारा अपने स्वयं के व्यय से कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक मकसूद जी के नेतृत्व में हुआ। 



शुरुआत देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भर दिया। तिरंगे की शान और भारत माता के जयघोष के बीच विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण तथा राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने शंकरगढ़ पहाड़ी पर 100 पौधे लगाकर हरित भारत के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। 




विद्यालय द्वारा स्वयं के संसाधनों से किया गया यह पौधारोपण समाज के लिए अनुकरणीय पहल माना जा रहा है। ग्रीन आर्मी के पदाधिकारियों ने विद्यालय के प्रबंधक मकसूद जी, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि "जनरेशन अल्फा के साथ देशभक्ति पौधारोपण अभियान" का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित करना है। 





इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यालयों को जोड़कर हरित, स्वच्छ और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। ग्रीन आर्मी ने यह भी घोषणा की कि कार्यक्रम में देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले सभी विद्यार्थियों को देश और पर्यावरण के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्रीन आर्मी एवं मुख्य वन संरक्षक, इंदौर वन वृत्त की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा