108 एंबुलेंस बनी संकटमोचक: ड्यूटी से लौट रही आशा कार्यकर्ता व बहन सड़क हादसे में गंभीर घायल





भारत सागर न्यूज/देवास। स्वास्थ्य विभाग की जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाने वाली आशा कार्यकर्ता पूजा पति राकेश परमार (23) अपनी बहन पायल पति राजकुमार (30) के साथ 21 अगस्त को सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बहनें जिला अस्पताल में गांव की प्रसूता महिला को भर्ती करवाने के बाद स्कूटी से अपने गांव बड़ी चुरलाय लौट रही थीं। इसी दौरान भोपाल रोड पर जामगोद से आगे कंजर नाके के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।




दुर्घटना में दोनों बहनों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से संचालित जय अंबे इमरजेंसी एंबुलेंस सर्विसेज एवं पुलिस कंट्रोल रूम देवास की 108 एंबुलेंस क्रमांक 1409 तत्काल मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी बंशीलाल चौहान एवं पायलट आयुष चौहान ने घायलों को सावधानीपूर्वक एंबुलेंस में पहुंचाया तथा प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल लाया। वहीं बावड़िया थाना क्षेत्र से एंबुलेंस क्रमांक 4078 लेकर गौरव, उज्जवल चौधरी एवं राहुल बोडाना भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। 




गंभीर रूप से घायल पायल पति राजकुमार की हालत चिंताजनक बताई गई। उन्हें रक्त की उल्टियां भी हुईं। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों बहनों का तत्काल उपचार शुरू किया। 108 जिला प्रबंधक नीलेश चौहान ने जिला अस्पताल से समन्वय कर दोनों घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज इंदौर रेफर कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा