जिला जेल में 10 करोड़ नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था ने आयोजित किया कार्यक्रम





भारत सागर न्यूज/देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कॉलानी बाग सेवा केंद्र द्वारा जिला जेल में 10 करोड़ नशा मुक्ति महा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा केंद्र की मुख्य जिला संचालीका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी प्रेमलता दीदी ने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में एवं इससे मुक्त होने के लिए राजयोग अपनाने के लिए सुझाव दिया। ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने सभी कैदी भाइयों को नशा मुक्ति के लिए प्रतिज्ञा दिलाई।




इस अवसर पर जिला जेल अधीक्षक अनिल दुबे ने भी नशे से दूर रहने के लिए कैदियों को प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया गया। दीदी ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक अर्थ बताया कहा की रक्षाबंधन केवल भाई बहन का साधारण त्यौहार नहीं है. बल्कि यह पवित्रता आत्म स्मृति और परमात्मा से जुड़ने का आध्यात्मिक उत्सव है। 



इस पावन पर्व पर रक्षा का अर्थ काम क्रोध आदि विकारों से अपनी रक्षा कर श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाना है। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा सभी कैदी भाइयों एवं जिला जेल के सभी स्टाफ सदस्यों को परमात्मा का रक्षा सूत्र बांधा गया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा