भारतीय मजदूर संघ ने निकाली रैली, कलेक्टर कार्यालय पर किया प्रदर्शन प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्रीय और मुख्यमंत्री के नाम 53 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा




भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री महेंद्र सिंह परिहार ने बताया भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय आह्वान पर जिला मुख्यालय देवास में मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाली गई कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड़ के नेतृत्व में भोपाल चौराहा स्थित शिवाजी पार्क से रैली प्रारंभ हुई, कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां मजदूर हितों से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के पश्चात प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्रीय एवं मुख्यमंत्री के नाम 53 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर तिलवारी को सौंपा गया। 



मजदूरों की प्रमुख मांगें-

भारतीय मजदूर संघ ने मांग की कि न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 30 हजार रुपए प्रतिमाह की जाए। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपए की जाए। न्यूनतम कर्मचारी पेंशन योजना पेंशन 7,500 रुपए प्रतिमाह की जाए तथा इसमें महंगाई भत्ता और चिकित्सा सुविधा भी शामिल की जाए। इसके साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए, बोनस की गणना की वेतन सीमा 7 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपए तथा बोनस पात्रता की वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपए किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में योजना कर्मियों का मानदेय बढ़ाने, समान काम के लिए समान वेतन देने, श्रम कानूनों से मजदूर विरोधी प्रावधान हटाने तथा ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 40 लाख रुपए किए जाने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।




भारतीय मजदूर संघ ने मजदूरों को उनके श्रम के अनुरूप सम्मानजनक वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। गायकवाड ने कहाकि मजदूरों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर भारतीय मजदूर संघ लगातार संघर्ष कर रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की गई है कि मजदूरों की लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। कार्यक्रम में देवास-शाजापुर विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, सुशील पांडे, ओमप्रकाश रघुवंशी, जनार्दन पैठनकर, प्रवीण मिश्रा, दिलीप सोनी, माखनसिंह धाकड़, रामू जामोडीया,नारायण वर्मा, उमेश तिवारी, सुशील पटेल, प्रमोद आचार्य, कैलाश मिश्रा, दिवाकर कारपेंटर, अशोक भोपते, दिलीप चौहान, परमानंद कल्याण गोंड, सुनील पटेल, हीरालाल पटेल, सुरेंद्र चतुर्वेदी, भगवान श्रीवास्तव, पवन प्रजापति, प्रमोद त्रिपाठी, 




दगा पाटिल, देवीसिंह, नरेंद्र मिश्रा, दिलीप तिवारी, राजेंद्र सिंह, अनिल यादव, कमलेश यादव, रामू जमोड़ीया उमा शंकर सिंह रतनलाल, ज्ञानसिंह ठाकुर, जीवन सिंह मेहरा, शंकर राव धोटे, आत्माराम मालवी, उमाकांत मिश्रा, मगरधे, कुलदीप सिंह राजपूत, महेंद्र गौतम, लोकेश सेन, योगेंद्र पिपले, पंकज परमार, अरुण यादव, जसवंत सिंह राजपूत, धर्मेंद्र जोशी, अभिजीत सिंह बेस, प्रेम नारायण तिवारी, विक्रम सातपुते, पद्माकर फडणवीस, एस.एम. लाम्बोरे, ज्योति वड़ेकर, रविंद्र पाल सिंह तंवर, देवकरण शर्मा, राजेंद्र सोलंकी, अशोक शर्मा, राधेश्याम किसनिया, सुमिरन पटेल, मुकेश चौधरी मंडी, राजेश वर्मा एवं विक्रम गोंड, उमाशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक मौजूद रहे। ज्ञापन का वचन धनंजय गायकवाड ने किया संचालन एवं आभार प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री महेंद्र सिंह परिहार ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा