विश्व युवा मंडल, नागदा एवं कोमल धाकड़ स्मृति मंच के तत्वावधान में 1100 छात्राओं को पाठ्य-पुस्तक एवं शैक्षणिक सामग्री वितरण
भारत सागर न्यूज/नागदा। नागदा में विश्व युवा मंडल, नागदा एवं कोमल धाकड़ स्मृति मंच के तत्वावधान में 1100 छात्राओं को पाठ्य-पुस्तक एवं शैक्षणिक सामग्री वितरण तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा बेटी है तो कल है चलाए जा रहे अभियान बेटी पढाओं बेटी बचाओ के तहत किया गया।
आयोजन शासकीय कन्याशाला विद्यालय, नागदा में आयोजित हुआ जिसमें नागदा विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान,पूर्व केबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, एसडीएम तहसीलदार मधु नायक सहित नागदा की बहुराष्ट्रीय कम्पनी लैंसेक्स उद्योग के राजीव गौड एस एन शर्मा अधिकारी सहित कोमल धाकड़ मंच राजकुमार मोहता सहित बीजेपी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
कार्यकम में सभी ने बेटियों को उच्च शिक्षा मिले इस विषय पर अपना पक्ष रखा वही डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान ने कहा की नागदा खाचरोद में अभी 4 सीएम राइस स्कूल आना है और जिसको लेकर हमने मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से चर्चा भी की हैं वही बीजेपी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़ ने कहा की हम उद्योग से नागदा के किसी एक प्रमुख मार्ग को स्वच्छ और सुंदर बनाने का आग्रह करते हैं



Comments
Post a Comment