हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, नहीं किया डायल-112 का इंतजार हरियाली अमावस कार्यक्रम से लौट रहे समाजसेवी व कृषक धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने कार से पहुंचाया एमजी अस्पताल

 



भारत सागर न्यूज/देवास। इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब सड़क हादसे में घायल युवक को मदद की तत्काल जरूरत थी, लेकिन मौके पर मौजूद लोग केवल तमाशबीन बने रहे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे समाजसेवी एवं मुख्यमंत्री से सम्मानित किसान धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने बिना देर किए घायल को कार से अस्पताल पहुंचाया और उसके इलाज में भी मदद की। घटना बरोठा थाना क्षेत्र के नापाखेड़ी चौराहे की है। खतेड़िया निवासी नीरज चौहान बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नीरज सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। आसपास मौजूद लोग घटना को देखते रहे, लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई आगे नहीं आया।



 इसी दौरान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के हरियाली अमावस कार्यक्रम से लौट रहे धर्मेंद्रसिंह राजपूत की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल वाहन रोका और घायल नीरज को कार में बैठाकर एमजी अस्पताल देवास पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उन्होंने इलाज में भी हरसंभव सहयोग किया। बताया गया कि हादसे के बाद डायल-112 के पहुंचने में देरी हो रही थी। ऐसे में धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने सरकारी मदद का इंतजार करने के बजाय स्वयं पहल की। उनकी तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका और उसका उपचार शुरू हो सका।



मदद के लिए आगे बढ़ा हाथ-

धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने बताया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में औपचारिकताओं या अन्य लोगों का इंतजार करने के बजाय तत्काल मदद के लिए आगे आना किसी की जिंदगी बचा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा