पायोनियर पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर-12 कबड्डी टूर्नामेंट का समापन
भारत सागर न्यूज/देवास। पायोनियर पब्लिक स्कूल में 6 से 9 अगस्त तक आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-12 बालिका कबड्डी टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की बालिका टीमों ने खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
अंडर-14 वर्ग में प्रथम मार्काे विजन स्कूल, द्वितीय पायनियर पब्लिक स्कूल देवास तथा तृतीय संदीपनी एकेडमी रहा।
अंडर-17 वर्ग में प्रथम राव रुक्मणी स्कूल, द्वितीय मार्काे विजन एकेडमी स्कूल तथा तृतीय दीपक मेमोरियल एकेडमी रहा।
अंडर-19 वर्ग में प्रथम शांति पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय गवर्नमेंट सहोदया स्कूल तथा तृतीय क्लॉथ मार्केट विद्या मंदिर रहा।
समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. नीरज सिंह, सहायक प्रोफेसर, खेल फिजियोथेरेपी विभाग, एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर एवं खेल समन्वयक, जे.सी. शर्मा, सेक्रेटरी एमपी कबड्डी एसोसिएशन एवं चीफ रेफरी तथा जय मीना, विक्रम अवार्डी एवं अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी उपस्थित रहे। प्राचार्य श्रीमती हर्षलता शर्मा ने सभी टीमों, कोचों एवं निर्णायकों का आभार व्य



Comments
Post a Comment