शिवकुंज धाम मंदिर में 12 अगस्त को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच व उपचार

 



भारत सागर न्यूज/देवास। शिव कुंज धाम मंदिर, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी राधागंज में 12 अगस्त (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज एवं सेवाकुंज हॉस्पिटल, इंदौर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। समिति के धर्मेंद्र सिंह बैस पार्षद ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। 



शिविर में मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, सर्जरी, शिशु रोग, हड्डी रोग, त्वचा एवं चर्म रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), मानसिक रोग, फिजियोथेरेपी तथा दंत रोग सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। आवश्यकतानुसार गंभीर बीमारियों एवं ऑपरेशन योग्य मरीजों का चयन कर अस्पताल में नि:शुल्क उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा शिविर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें नि:शुल्क की जाएंगी। 



एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज एवं सेवाकुंज हॉस्पिटल द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को उपचार की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। समिति ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं। शिविर में आने वाले मरीजों को अपना आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा