समाचार: तिरंगा यात्रा निकाली गई, देशभक्ति के नारों से गूंजा खाचरौद, 13 अगस्त 2026
भारत सागर न्यूज/खांचरोद। स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा नगर पालिका परिषद् द्वारा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे, युवा, सामाजिक संगठन और आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। लगभग 3 किलोमीटर लम्बी यह भव्य तिरंगा यात्रा उज्जैन दरवाजा, विक्रम मार्ग से शुरू होकर सागरमल मार्ग, गणेश देवली, अनंतनारायण मंदिर चौराहा, चबूतरा चौराहा, लक्ष्मीनाथ मंदिर चौराहा होते हुए शासकीय कन्या शाला विद्यालय तक पहुंची। इस दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "हर घर तिरंगा" के नारे गूंजते रहे। तिरंगे की लंबी कतार ने पूरे माहौल को देशभक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, गौरव और राष्ट्र का प्रतीक है। हर नागरिक को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराना चाहिए।नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:-
- आयोजन: यात्रा का आयोजन नगर पालिका परिषद खाचरौद द्वारा "हर घर तिरंगा अभियान 2026" के तहत किया गया।
- शिरकत: विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, जनपद अध्यक्ष पृथ्वीराजसिंह पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नपा उपाध्यक्ष दिनेश ठनना, पार्षद प्रकाश डाबी, नारायण मंडावालिया, जय जायसवाल, बबलू पंड्या, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र धाकड़, संजय नंदेडा, बाबू नागर, फारुक अली, सहित नगर पालिका के समस्त पार्षद, एल्डरमैन पार्षद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। एनसी, एनएस और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।
- आकर्षण: यात्रा में डीजे और 2 बैड सम्मिलित रहे, जिसने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।
- उद्देश्य: आजादी के नायकों को याद करना और हर घर में तिरंगा फहराने का संदेश देना।
- समापन: शासकीय कन्या शाला विद्यालय पर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
- आभार :अंत मे नगर पालिका अध्यक्ष भरावा द्वारा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने पर शिक्षा अधिकारी गुरूदत्त जोशी, समस्त विद्यालय के संचालक, स्टॉफ, पुलिस प्रशासन सहित प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने पर सभी का आभार व्यक्त किया।




Comments
Post a Comment