वार्ड 15 अमोना में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली





भारत सागर न्यूज/देवास। वार्ड क्रमांक 15 अमोना में मामा ठाकुर मित्र मंडल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर हाई कोर्ट एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव ने पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भाजपा नेता मामा ठाकुर एवं उनके साथियों द्वारा मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। 




कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शोभा नायक, पार्षद गणेश पटेल, वार्ड पार्षद महेश फुलेरी, भाजपा नगर मंत्री लाखन सिंह दरबार, पूर्व डिप्टी रेंजर चंद्रकांत सिंह परिहार, प्रवीण मंडलोई सहित वार्ड के प्रमुख नागरिक गजेंद्र सिंह तोमर, सतीश सोनी, पप्पू तंवर, कमलेश शर्मा, धर्मेंद्र सोलंकी, दयालु वर्मा एवं वार्ड के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। 



वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता है और शहर को हरा-भरा बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल और शहर को हराभरा बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया। मामा ठाकुर मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिय।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा