मल्हारराव महाराज की 150वीं जयंती पर 2027 में होगा भव्य आयोजन

 




भारत सागर न्यूज/देवास। केसरी-ए-हिंद मल्हारराव पवार महाराज देवास जूनियर की 149वीं जन्म जयंती के अवसर पर  योगेन्द्र सद्गुरु शीलनाथ ट्रस्ट द्वारा मल्हार रोड स्थित धुनी संस्थान परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मल्हारराव महाराज के जीवन, कार्यों एवं योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। ट्रस्टी प्रबंधक दिलीप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, शीलनाथ महाराज के अनुयायी प्रमोद जाधव एवं दिलीप जाधव, मराठा समाज अध्यक्ष सुभाष शिंदे तथा वरिष्ठ भक्त प्रतापराव आवटे की उपस्थिति रही।




उपस्थितजनों ने मल्हारराव महाराज के कार्यों को याद करते हुए अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2027 में मल्हारराव महाराज की 150वीं जन्म जयंती देवास में विशाल एवं भव्य स्तर पर मनाई जाएगी। इसके लिए वर्ष 2027 को ‘मल्हार स्मृति वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित भक्तजनों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। मल्हार परिसर में वर्तमान में 150 आम के पौधों का बगीचा तैयार किया जा रहा है। इस बगीचे को मल्हारराव महाराज की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें समर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही परिसर में मल्हारराव महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। 




सभी उपस्थित भक्तजनों ने दोनों कार्यों को पूर्ण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला, ट्रस्टी राजेन्द्र महंत एवं महेन्द्र सिंह पडियार, भक्त मंडल के वरिष्ठ सदस्य आनंद गुप्ता, दीपक अग्रवाल, राहुल शर्मा, सुरेंद्र सिंह पवार, मनोज बजाज, मुकेश नवगोत्री, सुभाष जैन, पं. गिरीश महाराज एवं जयसिंह चोबदार सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कलापनी गंधर्व ने आम का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम का संचालन अमितराव पवार ने किया, जबकि आभार पार्षद प्रतिनिधि निलेश वर्मा ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा