वन्देमातरम राष्ट्रगीत की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर महाविद्यालय में दिया प्रशिक्षण
भारत सागर न्यूज/देवास। आयुक्त,उच्च शिक्षा विभाग,भोपाल मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय श्रीकृष्णजीराव पवार स्नातकोत्तर महविद्यालय,देवास में 11 अगस्त को राष्ट्रगीत वन्देमातरम की 150 वीं वर्षगांठ अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों हेतु तृतीय चरण के प्रशिक्षण सत्र का आयोजन आई.क्यू.ए.सी सेल एवं प्राचार्य द्वारा गठित समिति के तत्वाधान में किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रतन सिंह अनारे की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ किया गया । प्रशिक्षण सत्र में सर्वप्रथम डॉ.रतन सिंह अनारे द्वारा प्रशिक्षण कार्य का उद्देश्य बताते हुए राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के महत्व को समझाया और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व निर्वहन हेतु विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
प्रशिक्षण के प्रथम चरण में डॉ. निकिता कर्मा द्वारा राष्ट्रगीत वन्देमातरम के सृजन,गायन और राष्ट्रीय महत्व को बताते हुए राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व संबधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी। द्वितीय चरण में डॉ.रजत राठौर द्वारा राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रगान की गरिमा और सम्मान हेतु सदैव तत्पर रहने और देशहित में कार्य करने हेतु आग्रह किया। तत्पश्चात प्रशिक्षिका डॉ.आराधना डिकुना द्वारा विद्यार्थियों को सस्वर वन्देमातरम राष्ट्रगीत का गायन करवाया गया। साथ ही समस्त उपस्थित जन ने पूर्ण उत्साह से राष्ट्रगान भी गाया। राष्ट्र भाव के साथ महाविद्यालय के परिसर में एक स्वर में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के गायन से समुचा वातावरण राष्ट्रमयी हो गया। इस प्रशिक्षण कार्य का संयोजन डॉ.रेखा कौशल सहायक सहायक प्राध्यापक हिन्दी विभाग द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन में प्राचार्य डॉ. डॉ.रतन सिंह अनारे, प्रशासनिक अधिकारी डॉ.राजेंद्र मराठा, एवं आई.क्यू.ए.सी सेल समन्वयक डॉ.रेखा कौशल सहित प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ.संजय गाडगे द्वारा मंच साँझा किया गया। प्रशिक्षक के रूप में डॉ.आराधना डिकुना और आयोजन सहयोगी के रूप में डॉ.ममता झाला, नीरज जैन, डॉ. माया ठाकुर, डॉ.लीना दुबे, जितेंद्रसिंह राजपूत उपस्थित रहे । अरुण कुशवंशी द्वारा आयोजन व्यवस्था में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों के साथ प्राध्यापक,अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रशिक्षण में सम्मिलित रहे। संयोजक डॉ.रेखा कौशल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने हेतु समस्त उपस्थितजन के प्रति आभार व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment